फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child marriage prohibition officer stopped the marriage of minor in Noorpur

बाल विवाह निषेध अधिकारी ने नूरपुर में नाबालिग की शादी रुकवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Child marriage prohibition officer stopped the marriage of minor in Noorpur
पानीपत। चाइल्ड मैरिज रूकवाती हुई रजनी गुप्ता। । - फोटो : Panipat
गांव नूरपुर में परिजन बड़ी बेटी के मंडप में ही छोटी बेटी (16) की शादी करा रहे थे। इसकी सूचना बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवाया। परिजनों ने बताया कि उनके परिवार की दो युवती भागकर शादी कर चुकी हैं। अब उनकी दो बेटियां शादी के लायक हो चुकी थी, तो उन्हें डर था कि कहीं यह भी भागकर शादी न कर लें। इसीलिए नाबालिग छोटी बहन की भी बड़ी बहन के मंडप में ही शादी करा रहे थे।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें रविवार को सूचना मिली थी कि नूरपुर में दो सगी बहनों की दो सगे भाइयों के साथ एक मंडप में शादी होने जा रही है, लेकिन छोटी लड़की नाबालिग है। वह मौके पर टीम के साथ पहुंची। परिवार से दोनों युवतियों के आयु के दस्तावेज मंगाए। बड़ी युवती के स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार आयु 18 वर्ष मिली। जबकि छोटी युवती के स्कूली दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने परिजनों से गहनता से पूछताछ की तो परिजनों ने मान लिया कि छोटी लड़की नाबालिग है। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच को बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उनकी गैर मौजूदगी में उन्होंने नंबरदार को बुलाया। जिन्होंने लिखित में दिया है कि वह तब तक छोटी लड़की की शादी नहीं होने देंगे, जब तक वह बालिग नहीं हो जाती।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत दी, कार्रवाई नहीं
दुल्हन के चाचा ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी 19 वर्षीय बेटी और साले की लड़की दोनों एक साथ भाग गई थी। उन्होंने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की पता चला कि बेटी ने पड़ोस में सामने रहने वाले 17 वर्षीय युवक के साथ पंचकूला में शादी कर ली। उन्होंने लड़के के नाबालिग होने का विरोध किया। उन्हें सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पंचकूला थाने जाकर कार्रवाई करने के लिए कहा। वह पंचकूला गए तो वहां से यह कहकर भेज दिया गया कि जिस थाने में पहले रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, उसी थाने की पुलिस कार्रवाई करेगी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे का छोटा भाई भी निकला नाबालिग
बारात सोनीपत, गोहाना के गांव ठसका माहरा से आने वाली थी। उन्होंने दोनों दूल्हों की आयु की जांच की तो पता कि छोटा दूल्हा भी नाबालिग है। इसके बाद उन्होंने फोन पर उन्हें शादी न होने की सूचना दी। जिसके बाद सिर्फ एक ही शादी हो पाई, दूल्हे के छोटे भाई को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
परिजनों को मंगलवार को कार्यालय बुलाया
नाबालिग की शादी पर रोक लगा दी गई है। परिजनों को मंगलवार को कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed