फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child dies in womb, mother later dies

Panipat News: गर्भ में बच्चे की मौत, बाद में मां की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Child dies in womb, mother later dies
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी से पहले बच्चा की गर्भ व डिलीवरी के बाद जच्चा की मौत हो गई। बच्चे की गर्भ में मौत के कारण प्रसूता के शरीर में संक्रमण फैल गया था। उसका रक्तचाप भी लो हो गया था।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जच्चा को बचाने की दो घंटे तक कोशिश की लेकिन रक्तचाप सामान्य नहीं हो पाया और उसने दम तोड़ दिया। परिजन आपसी सहमति से बिना पोस्टमार्टम कराए शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने स्त्री रोग विशेषज्ञों को मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश की कांधला निवासी गुलिस्ता दो बच्चों की मां है। वह फिलहाल छह माह की गर्भवती थी। वीरवार सुबह उसके पेट में दर्द हुआ। पति शमीम उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जांच में पता चला कि बच्चे की गर्भ में मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसका गर्भपात कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी मर्जी से गुलिस्ता को घर ले गए। घर ले जाने के बाद शुक्रवार सुबह उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे पानीपत में एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।

यहां फिजिशियन डॉ. जैसमीन, डॉ. मनी ने गुलिस्ता की जांच की उसको दाखिल किया गया। उसका ब्लड प्रेशर काफी कम था। गर्भ में बच्चे की मौत होने से शरीर में कई बार की हानियां हो गई थी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे इलाज के दौरान गुलिस्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed