फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister's flying squad team searched records of HSVP office, seized documents

Panipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने एचएसवीपी कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला, दस्तावेज जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad team searched records of HSVP office, seized documents
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने एक शिकायत के आधार पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने शिकायतकर्ता और अधिकारियों को आमने-सामने किया। गोहाना रोड मार्केट एसोसिएशन के सचिव की पत्नी का आरोप है कि 63 लाख रुपये भरने के बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं दिया गया। इसके लिए वे एक साल से चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम मंगलवार की सुबह करीब सवा नौ बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पहुंची। डीएसपी अजीत भी उस समय पानीपत में थे। उनकी टीम ने कार्यालय में जाते ही स्टाफ की हाजिरी जांची। इसके बाद कार्यालय में आ रही शिकायतों और उनके निपटान की रिपोर्ट ली। लोगों से भी अधिकारियों और उनके काम के बारे में फीडबैक लिया। यह कार्रवाई दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चली। इसके बाद टीम यहां से अपने साथ कुछ रिकॉर्ड भी ले गई है।
विज्ञापन

गोहाना रोड मार्केट एसोसिएशन के सचिव योगेश कुमार ने बताया कि उसने 24 अक्तूबर 2021 को ऑनलाइन बोली में सेक्टर 29 पार्ट टू में अपनी पत्नी निशा के नाम चार मरले का प्लॉट खरीदा था। उसने प्राधिकरण को 63.13 लाख रुपये जमा करा दिए थे। उसने प्लॉट की रजिस्टरी के लिए चार बार आवेदन किया। उसकी फाइल को हर बार कोई न कोई कारण बताकर रिजेक्ट कर दिया गया। पहले साइन वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट और फिर टीडीएस की कॉपी मांगी गई। उसने जब इसे जमा कराया तो प्लॉट का क्षेत्र अधिक बताया। वह प्लॉट की रजिस्टरी के लिए डेढ़ साल से कार्यालय के चक्कर काट रहा है। उसकी पत्नी निशा ने पिछले सप्ताह इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संंपदा अधिकारी पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले पानीपत में कार्यभार लिया है। यह बोली डेढ़ साल पहले की है। कागजों और ऑनलाइन दस्तावेजों के संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा। वहीं सभी लंबित फाइलों का निस्तारण किया जा रहा है।

एचएसवीपी में लोगों के काम अटके हुए थे। एक शिकायत के आधार पर कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच की गई है। कुछ रिकॉर्ड जब्त किया है। इसकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-अजीत कुमार, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed