फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister reached to wish Neeraj Chopra's sister's best wishes on her marriage

नीरज चोपड़ा की बहन के विवाह पर शुभकामनाएं देने पहुंचे मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister reached to wish Neeraj Chopra's sister's best wishes on her marriage
नीरज चोपड़ा की बहन की शादी में मौजूद सीएम मनोहर लाल,अर्चना गुप्ता व अन्य मंत्री। - फोटो : Panipat
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की बड़ी बहन के विवाह समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुभकामनाएं देने पहुंचे। मतलौडा स्थित श्रीराम फार्म हाउस में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्री एवं स्थानीय नेता भी पहुंचे। विवाह समारोह में मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट के लिए रुके।
विज्ञापन

चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि ओलंपिक मेडल लाने के बाद ही नीरज की बड़ी बहन संगीता चोपड़ा का विवाह तय कर दिया गया था। दोपहर करीब पौने तीन बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलीकॉप्टर से खंडरा सरकारी स्कूल के पीछे उतरा। जहां से मुख्यमंत्री श्रीराम फार्म हाउस पहुंचे। विवाह समारोह में पहुंचे सीएम ने वधू को आशीर्वाद को आशीर्वाद दिया और जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी पहुंचे। इनके साथ ही ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ भी नीरज चोपड़ा की बहन की शादी में पहुंचे
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जाने के बाद रविवार शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी नीरज चोपड़ा की बड़ी बहन के विवाह समारोह में पहुंचे। उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और वधु को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पानीपत सेक्टर-6 स्थित मीडिया कोआर्डिनेटर रणदीप घनघस के निवास पर भी पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश मंत्री वेदपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed