{"_id":"67bd89422155d015e406772b","slug":"chief-minister-naib-singh-saini-targeted-congress-and-aap-said-now-they-have-no-work-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस और आप पर निशाना, बोले- अब उनके पास कोई काम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस और आप पर निशाना, बोले- अब उनके पास कोई काम नहीं
Tue, 25 Feb 2025 02:41 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सोमवार को एक व्यक्ति कपड़े उतारकर जुलूस में घुस आया और जेब से काला कपड़ा निकालकर नारेबाजी करने लगा। जब उसके बारे में पता किया गया, तो वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निकला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच आंतरिक समझौता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलने के आरोप लगाए थे, लेकिन कांग्रेस तब भी चुप रही, जिससे दोनों के बीच मिलीभगत साफ होती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यह बयान मंगलवार को पानीपत में भाजपा की मेयर प्रत्याशी कमल सैनी का नामांकन दर्ज कराने के दौरान दिया। उन्होंने एसडीएम ब्रह्मप्रकाश के समक्ष कमल सैनी का नामांकन दर्ज कराया और इससे पहले जीटी रोड स्थित पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पर रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
फरीदाबाद में काले झंडे दिखाने की घटना पर दिया बयान
मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सोमवार को एक व्यक्ति कपड़े उतारकर जुलूस में घुस आया और जेब से काला कपड़ा निकालकर नारेबाजी करने लगा। जब उसके बारे में पता किया गया, तो वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निकला। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी के पास कोई काम नहीं बचा है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत स्पष्ट है, और निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास को नई गति देगी और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगी।