फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister Naib Saini

एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में लगे एक करोड़ पौधे : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini
समालखा (पानीपत)। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया है। इसके तहत प्रदेश में 1.60 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। अब तक करीब एक करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। वे रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से आट्टा गांव में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मिशन की ओर से शुरू किये गए पौधरोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि निसंदेह इस प्रकार के आयोजन प्रकृति की रक्षा के लिए सार्थक कदम हैं। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता रमित का आभार व्यक्त किया। इसके बाद अभियान के तहत मिशन के स्वयंसेवक और अनुयायियों ने करीब 25 हजार पौधे लगाए। साथ ही तीन से पांच वर्ष तक पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इनका स्वरूप लघु वन की भांति होगा। विदित हो कि पौधरोपण अभियान में मुख्यमंत्री के पहुंचने का समय दिन में तीन बजे था, लेकिन बारिश के चलते हवाई मार्ग की जगह सड़क मार्ग से वे समालखा पहुंचे। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed