फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister Manohar Lal will pay obeisance at the first Patshahi Gurdwara today

आज शहर में होंगे मुख्यमंत्री, पहली पातशाही गुरुद्वारे में टेकेंगे मत्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal will pay obeisance at the first Patshahi Gurdwara today
पानीपत। सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलग से गठन की मंजूरी मिलने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत के सिख समाज के लोगों के साथ शहर के पहली पातशाही गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रशासनिक अधिकारियों और सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ शनिवार को बैठक की। मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सबंधित विभाग के विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी विभाग की साइट का दौरा कर सकते हैं। इसलिए सभी अधिकारी मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए एसडीएम वीरेंद्र ढुल और एसई नगर निगम ओवरआल इंचार्ज रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम वीरेंद्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed