{"_id":"68c86276e9483951a40a32bb","slug":"chief-electoral-officer-did-election-review-on-vc-panipat-news-c-244-1-pnp1001-143826-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी पर की चुनावी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी पर की चुनावी समीक्षा
Tue, 16 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीनिवासन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हर विधानसभा के पोलिंग स्टेशन, नए प्रस्तावित मतदान केंद्र, बीएलओ और सुपरवाइजरों की नियुक्ति, बीएलओ को पहचानपत्र उपलब्ध कराए जाने जैसे कई मुद्दों पर जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि मतदाता सूचियों का मिलान कर बीएलओ को वितरित कर दिया गया है और सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।
निगम आयुक्त ने बताया कि 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया है। अब तक 167 फॉर्म की एंट्री ई-यूरो नेट पर की गई है। जिसमें से 80 का निपटारा हो चुका है। वर्तमान में जिले में चारों विधानसभाओं के लिए 912 मतदान केंद्र और 912 बीएलओ कार्यरत हैं। सभी को प्रिंटेड आई-कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों की संख्या 260 है। समायोजन किए जाने वाले मतदान केंद्र 121 और स्थापित किए जाने वाले नए केंद्रों की संख्या 139 है। इस प्रकार जिले में कुल प्रस्तावित मतदान केंद्रों की संख्या 1051 होगी। निगम आयुक्त ने कहा कि जल्द ही सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को बुलाकर इन्टेंसिव रिवीजन शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार और एसडीएम इसराना नवदीप नैन मौजूद रहे।