फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chhora in America, cast his vote in Khalila, Sarpanch election canceled

Panipat News: छोरा अमेरिका में, वोट खलीला में डाला, सरपंच का चुनाव रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chhora in America, cast his vote in Khalila, Sarpanch election canceled
पानीपत। न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने खलीला माजरा गांव के सरपंच पद का चुनाव रद्द कर दिया है। चुनाव में सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशियों को 302-302 वोट मिले थे, जिसके बाद पर्ची डाली गई। नाम निकलने पर एक प्रत्याशी को चुनाव अधिकारी ने सरपंच बनाया था। दूसरे प्रत्याशी ने चुनाव पर सवाल खड़े करते हुए अदालत में याचिका लगाई थी। अब अदालत ने करीब 15 वोट बोगस मिलने पर चुनाव रद्द कर दिया और उपायुक्त को गांव का चार्ज लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

खलीला माजरा गांव निवासी रकम सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बार सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। उसके विपक्ष में अमित चुनाव लड़ रहा था। मतगणना के दौरान दोनों को 302-302 वोट मिले थे। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने बाॅक्स में दोनों के नाम की पर्ची डलवाई और एक पर्ची निकाली, जो अमित की थी। उसने निष्पक्ष चुनाव न होने की बात कही, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। सरपंच का प्रभार अमित को सौंपकर उसे सरपंच बना दिया गया।
विज्ञापन

रकम सिंह ने बताया कि उन्होंने जांच की तो पता चला कि चुनाव के दिन अमित का भाई पंचकूला में सरकारी नौकरी पर तैनात था। उसका वोट भी चुनाव के वक्त डाला गया, जो सीधा सीधा बोगस वोट की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा गांव के कुछ युवक अमेरिका में हैं। इसके बावजूद उनके वोट पोल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed