फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheating worth lakhs in the name of sending money to America

Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cheating worth lakhs in the name of sending money to America
इसराना। बलाना गांव के एक व्यक्ति के साथ उसके तीनों भाइयों को अमेरिका भेजने के नाम पर 17.83 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसराना थाना पुलिस ने इसमें करनाल के नरु खेड़ी निवासी एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बलाना गांव के मुकेश कुमार ने बताया कि उसके दो बेटे है। वे शुरु से ही विदेश में जाने के इच्छुक थे। उन्होंने उसे विदेश भेजने के लिए करनाल के नरु खेड़ी गांव के कृष्ण कुमार से बात की। उसने अने जानकार होशिपुर पंजाब स्थित भीमनगरपुर हिरण न्यू आबादी के लखविंद्र सिंह की बात कराई।
विज्ञापन

उसने 30 लाख में लड़के को वैध तरीके से अमेरिका भेजने की बात कही। उसने अपने भाई बलवीर सिंह से इस बारे में बात की तो उसने भी 30 लाख रुपये में अपने लड़के विनोद को अमेरिका भेजने की बात कही। फिर उसके जीजा सतबीर सिंह निवासी अहर गांव ने भी अपने लड़के अंकित को 30 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात कही। उसने लखविंद्र सिंह के साथ उसके मोबाइल पर बात की तो उसने तीनों लड़कों को वैध रूप से अमेरिका भेजवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 30 लाख रुपये देना तय हुआ। उसने 30 अप्रैल 2024 को लखविंद्र सिंह के कहे अनुसार पहाडगंज दिल्ली स्थित एक होटल में पांच लाख रुपये नकद व तीनों बच्चों के पासपोर्ट दिए। उसने बाद में दो लाख रुपये बैंक खाते में डालने की कही।

उसने अपने लड़के आशु, भतीजे विनोद व भांजे अंकित को लखविंद्र सिंह के कहने पर एक मई 2024 को पहाडगंज दिल्ली स्थित एक होटल में छोड़कर आया। तीनों के नौ हजार अमेरिकी डाॅलर खरीद कर नकद दिए। इसके करीब 20 दिन तक तीनों को उसी होटल में रखा। उसने तीनों को दुबई से अमेरिका भेजने की बात कही। उसने फिर तीन लाख रुपये की मांग की। तीनों 21 मई 2024 को दुबई पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed