फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheating of Rs 31 lakh from a teacher

Panipat News: अध्यापिका से 31 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 31 lakh from a teacher
पानीपत। ठगों ने एक निजी स्कूल की अध्यापिका से 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने अध्यापिका को ऑनलाइन टास्क खेलने नाम पर अपने जाल में फंसाया था। फिर टेलीग्राम पर उसको एक ग्रुप में जोड़ा गया। फिर यहां उसका खाता खुलाकर पैसे जमा करने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। अध्यापिका ने इनके खाते में 31 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उसके खाते को बंद कर दिया गया। अध्यापिका ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विराट नगर फेस टू निवासी भूमिका ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। उसके व्हाट्सएप नंबर पर 30 मार्च को एक संदेश आया था। इस संदेश में उसे टास्क पूरा करने पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया था। उसके मोबाइल पर कुछ टास्क भेजे गए। इसके लिए उसे 150 रुपये भी मिले। फिर उसको एक टेलीग्राम के ग्रुप में जोड़ लिया गया। उसका यहां खाता भी खोला गया। उसको यहां पैसे जमा कराने पर मोटे मुनाफे का भरोसा दिया गया। उसको यहां टास्क मिलते थे । यह पूरा करने पर उसके खाते में पैसे भेजे जाते थे। उसने इनके झांसे में आकर इनके खाते में कई बार में लगभग 31 लाख रुपये जमा करवा दिए। उसने अपने रिश्तेदारों से उधार पैसे लेकर इनके खाते में पैसे जमा कराए। जब उसने इसमें से 10 रुपये निकालने का प्रयास किया तो कंपनी की ओर से उससे इसके लिए 30 लाख रुपये जमा कराने को कहा। उसका खाता भी फ्रीज कर दिया गया। उसको पता चल गया कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed