फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated 15 thousand rupees by posing as food supply inspector

Panipat News: फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बनकर 15 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cheated 15 thousand rupees by posing as food supply inspector
पानीपत। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बनकर ठग ने एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने दो बीपीएल राशन कार्ड बनवाने और दो सिलिंडर देने का झांसा देकर रुपये लिए और फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और पूछने लगा कि उसे 2200 वाली लाइन में जाना है, मैं घंटे से परेशान हूं, रास्ता भटक गया हूं, मुझे एक गिलास पानी पिला दो। पानी पीने के बाद व्यक्ति ने कहा कि वह फूड सप्लाई इंस्पेक्टर पवन शर्मा है। उन्होंने 100 गैस सिलिंडर व रिफाइंड छापा मारकर पकड़े हैं, आपको सिलिंडर चाहिए तो वह 1500 रुपये के हिसाब से दे दूंगा। फार्चून रिफाइंड और पीली सरसों के तेल के कनस्तर भी है। उनकी जानकारी में कोई विधवा, दिव्यांग महिला या आर्थिक कमजोर महिला हो तो वह बीपीएल व एपीएल कार्ड भी बनवा देंगे। इसके लिए छह हजार रुपये लगेंगे। उसने व्यक्ति से अपनी बेटी सोनिया अग्रवाल का जिक्र किया और उसे बेटी के मकान में ले गया। जहां पर आरोपी ने दो राशन कार्ड बनवाने, दो सिलिंडर देने समेत 15 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


कुछ देर में आने का झांसा देकर भागा
आरोपी ने 15 हजार रुपये लेने के बाद कहा कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटा। वह आरोपी ने नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन आरोपी ने फोन नहीं उठाए। आरोपी ने न सिलिंडर दिए और न ही राशन कार्ड बनवाए। उनसे रुपये ठग कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर संदीप, प्रभारी, चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed