फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Changed location of counting centers in Lok Sabha elections

Panipat News: लोकसभा चुनाव में मतगणना केंद्रों का बदला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Changed location of counting centers in Lok Sabha elections
पानीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना केंद्रों को स्थान का बड़ा बदलाव किया है। इस बार आर्य पीजी कॉलेज और आर्य सीसे स्कूल में मतगणना केंद्र बनाए जाएंगे। आर्य पीजी कॉलेज में तीन और आर्य सीसे स्कूल में एक मतगणना केंद्र बनाया जाएगा। इससे पहले एसडीवीएम सिटी व इसके साथ लगते अन्य स्कूल में केंद्र बनाए जाते थे। प्रशासन ने यहां जीटी रोड पर लगने वाले जाम और लोगों के खड़े न होने की पर्याप्त व्यवस्था के चलते इनमें बदलाव किया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन और जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान कार्य के प्रशिक्षण से लेकर, सामग्री देने और जमा कराने समेत अन्य सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। प्रशासनिक अधिकारी सुपरवाइजर स्तर के अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। प्रशासन इस बार मतगणना केंद्रों को लेकर फेरबदल की है। प्रशासन ने जिले की चार में से तीन विधानसभा का आर्य पीजी कॉलेज और एक विधानसभा का आर्य सीसे स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया जाएगा। यहां आर्य कॉलेज के खेल मैदान में समर्थक और अन्य लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा सकेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे पहले समर्थकों के जीटी रोड पर आने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी या फिर से रूट डायवर्ट किया जाता था। विजयी जुलूस में भी लंबा जाम लगता था।
विज्ञापन


बॉक्स

एडीसी और तीन एसडीएम को जिम्मेदारी
तहसीलदार चुनाव सुदेश ने बताया कि जिले की चार विधानसभा क्षेत्र हैं। करनाल उपायुक्त लोकसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। पानीपत शहर विधानसभा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एडीसी, पानीपत ग्रामीण के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम पानीपत, समालखा विधानसभा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम समालखा व इसराना विधानसभा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम इसराना को बनाया है। इनसे पहले इसराना विधानसभा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डीडीपीओ को बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed