फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Change is necessary with time but it is important to follow traditions

Panipat News: समय के साथ बदलाव जरूरी पर परंपराओं को अपनाएं रखना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Change is necessary with time but it is important to follow traditions
मॉडल टाउन की 52 वर्षीय जोशीला भाटिया ने बताया कि सावन का महीना शिव भगवान को अत्यंत प्रिय है। यह महीना भगवान शिव का माना जाता है इसमें संपूर्ण वातावरण शिवमय हो जाता है। पहले लोग पूरा महीना भगवान शिव का उपवास करते थे और प्रतिदिन मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर गन्ने का रस, दूध में गंगाजल मिलाकर जलाभिषेक करते थे। अब समय के साथ लोगों में धार्मिक गतिविधियां तो बढ़ी हैं पर तरीके बदल गए हैं। अब लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग, धतूरा, शहद, बेलपत्र, दूध, दही आदि चढ़ाने लगे हैं। पहले की तरह रीति-रिवाजों को लोग मन से कम जबकि दिखावे के लिए ज्यादा करने लगे हैं। समय के साथ बदलाव हो रहे हैं। बदलाव समय की मांग होती है। इसलिए लोगों को बदलना भी चाहिए लेकिन अपने रीति-रिवाजों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। रीति-रिवाजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

अब पहले की तरह नहीं धार्मिक गतिविधियां
बचपन में देखते थे कि सावन का महीना शुरू होते ही धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाती थीं लेकिन अब तो धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते हैं। लोग अब धर्म-कर्म में ज्यादा भाग लेने लगे हैं। बस समय के साथ लोगों ने रीति-रिवाजों और स्वयं को बदल लिया है। आजकल लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, भांग, धतूरा ज्यादा चढ़ाते हैं। पहले की तरह गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना कहीं-कहीं देखने को मिलता है। युवा स्वयं के साथ रीति-रिवाजों को भी बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

-अमरजीत, शास्त्री कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed