फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chandnibagh police station in-charge on line duty for failure to solve theft of Rs 1.25 crore

Panipat News: सवा करोड़ की चोरी का खुलासा न होेने पर चांदनीबाग थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 14 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 14 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chandnibagh police station in-charge on line duty for failure to solve theft of Rs 1.25 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हैंडलूम कारोबारी की कोठी से सवा करोड़ रुपये की चोरी का 22 दिन बाद भी खुलासा न कर पाने के कारण एसपी भूपेंद्र सिंह ने चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप को लाइन हाजिर कर दिया है। चांदनीबाग क्षेत्र में लगातार आपराधिक वारदात बढ़ रही थी। इस कारण एसपी कई बार नाराजगी जाहिर कर चुके थे। इसके साथ ही हत्या के मामले में देरी से कार्रवाई करने पर तहसील कैंप थाना प्रभारी को भी लाइन भेजा गया है। अभी अन्य थाना प्रभारियों की जांच चल रही है।
थाना चांदनीबाग क्षेत्र में 20 सितंबर को हैंडलूम कारोबारी गौरव की कोठी में चोरी हुई थी। चोर कोठी से करीब एक किग्रा सोने के जेवर और 20 लाख रुपये ले गए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार चोरों की तलाश करने का दावा कर रही है। लेकिन 22 दिन बाद भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। इसके साथ ही चांदनी बाग थाने में चोरी की गई बड़ी वारदात हो चुकी थी। इसके बावजूद कोई सुधार न होने पर एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल उनके स्थान पर थाने में ही तैनात पीएसआई गौरव सिंह को कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन

तहसील कैंप क्षेत्र में भी काफी समय से आपराधिक वारदात हो रही थी। 14 सितंबर को सरेराह एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक माह बाद हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं परिजनों ने पुलिस पर हत्या की वारदात में लापरवाही के आरोप लगाए थे। इस कारण एसपी ने तहसील कैंप थाना प्रभारी मुकेश को भी लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पीएसआई गोपाल को थाने का चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं। कुछ थाना प्रभारियों की शिकायत मिल रही है। जिसकी जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ अन्य थाना प्रभारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
चांदनीबाग और तहसील कैंप थाना प्रभारी को लाइन कर दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed