{"_id":"61f6f061e911c701964d3757","slug":"chaitra-navratri-will-start-from-april-2-shri-durgashtami-will-be-celebrated-on-the-ninth-panipat-news-knl975010186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अप्रैल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, नौ को मनाई जाएगी श्री दुर्गाष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अप्रैल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, नौ को मनाई जाएगी श्री दुर्गाष्टमी
विज्ञापन
Chaitra Navratri will start from April 2, Shri Durgashtami will be celebrated on the ninth
- फोटो : Panipat
पानीपत। श्री सनातन धर्म संगठन के तत्वावधान में नव संवत 2079 के पर्व एवं त्योहारों की सूची जारी की गई है। नवसंवत्सर 2079 चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से प्रारंभ होंगे। श्री दुर्गाष्टमी नौ, रामनवमी 10 और हनुमान जयंती 16 अप्रैल को मनाई जाएगी। एक जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी जबकि गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को मनाई जाएगी। श्रावण शिवरात्रि 26 जुलाई को होगी।
रविवार को 50 विद्वान ब्राह्मणों की एक बैठक मॉडल टाउन स्थित अनेजा पेट्रोल पंप स्थित मदन डुडेजा के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में आगामी नव संवत 2079 के पर्व एवं त्योहारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण युधिष्ठिर शर्मा ने की। डॉ. महेंद्र शर्मा ने त्योहारों की पूरी सूची रखी और विद्वान ब्राह्मणों ने अपने विचार रखे। प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि संगठन हर वर्ष ब्राह्मणों के सहयोग से सूची प्रकाशित करवाता है। इसका उद्देश्य त्योहारों की तिथियों में भिन्नता को खत्म करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद
आज इस अवसर पर कृष्ण रेवड़ी, डॉ. रमेश चुघ, वेद शर्मा, अशोक नारंग, आरएन रावल, युद्धवीर रेवड़ी, सतनाम दास मिगलानी, वेद पराशर, सतीश गुप्ता, पं. निरंजन पराशर, राधे राधे महाराज, सतनारायण शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, सोनू शर्मा, रिंकू शर्मा, विजय वशिष्ठ, हरीश गोस्वामी, किशोर गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
सनातन धर्म संगठन द्वारा तैयार पर्व व त्योहारों की सूची
श्री दुर्गाष्टमी- नौ अप्रैल
श्री राम नवमी- 10 अप्रैल
श्री हनुमान जयंती- 16 अप्रैल
श्री भगवान परशुराम जयंती- तीन मई
गंगा दशहरा- 10 जून
श्री भगवान जगन्नाथ रथयात्रा- एक जुलाई
गुरु पूर्णिमा- 13 जुलाई
श्रावण शिवरात्रि व्रत- 26 जुलाई
गोस्वामी तुलसीदास जयंती- चार अगस्त
रक्षा बंधन- 12 अगस्त
श्री कृष्ण जन्माष्टमी- 18 अगस्त
श्री राधाष्टमी- तीन सितंबर
शरद नवरात्र प्रारंभ- 26 सितंबर
श्री दुर्गाष्टमी- तीन अक्तूबर
दशहरा- पांच अक्तूबर
दीपावली- 24 अक्तूबर
भइया दूज- 27 अक्तूबर
कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक देव जयंती- आठ नवंबर
श्री गीता जयंती- तीन दिसंबर
मकर संक्रांति- 14 जनवरी 2023
बसंत पंचमी- 26 जनवरी 2023
होली- आठ मार्च 2023