फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chain snatched from woman returning after worship in Model Town

Panipat News: मॉडल टाउन में पूजा कर लौट रही महिला की झपटी चेन

Wed, 13 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 13 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from woman returning after worship in Model Town

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। झपटमारों ने मॉडल टाउन में एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। चेन में सोने का लॉकेट भी था। महिला मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन निवासी भारती बजाज ने बताया कि वह मंगलवार सुबह मॉडल टाउन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा करने गई थी। जब वह सुबह साढ़े 10 बजे मॉडल टाउन में मकान नंबर दो-एल के पास पहुंची तो एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। एक युवक मोटरसाइकिल से नीचे उतरा और उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। फिर दोनों मोटरसाइकिल सवार रामशरणम आश्रम की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


भारती के मुताबिक, उसकी चेन एक तोले की थी व उसमें लॉकेट चार ग्राम का था। चेन झपटने वाले युवक ने कपड़े से मुंह बाधा हुआ था और टोपी पहनी हुई थी। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed