फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chaduni-Tikait faction face to face Chautala will not be the chief guest

चढ़ूनी-टिकैत गुट आमने-सामने चौटाला नहीं होंगे मुख्य अतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chaduni-Tikait faction face to face Chautala will not be the chief guest
पानीपत। किसान महापंचायत में रही गरमा-गर्मी भाकियू के सदस्य अपनी बात रखते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। सर छोटू राम की जयंती पर अजय चौटाला को मुख्य अतिथि बुलाने पर भारतीय किसान यूनियन और चढूनी गुट आमने-सामने आए थे। इस पर सोमवार को किसान भवन में महापंचायत हुई। इसमें फैसला लिया गया कि अजय चौटाला अब मुख्य अतिथि नहीं होंगे। बैठक में तय हुआ कि किसी राजनीतिक दल का मुख्य अतिथि नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने अपनी बात रखी कि वह किसानों में फूट के लिए नहीं बल्कि उन्हें एकजुट करने के लिए प्रधान बने हैं। अगर चढूनी गुट के प्रधान सुधीर जांगड़ को मुख्य अतिथि पर आपत्ति है तो अजय चौटाला को नहीं बुलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में राजनीतिक दल का मुख्य अतिथि नहीं आएगा। इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन

किसान भवन में दो घंटे तक बैठक चली, जहां 200 से ज्यादा किसान मौजूद रहे। चढूनी गुट के प्रधान सुधीर जाखड़ ने अजय चौटाला के विरोध में अल्टीमेटम दिया था। इस संबंध में वीडियो भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को एकजुट करने के लिए बना हूं प्रधान
किसानों को एकजुट करने के लिए प्रधान बना हूं न कि फूट डलवाने के लिए। किसानों को हमेशा एकजुट करने का काम करता रहां हूं और करूंगा। इस बात पर सहमति बनी है कि आगे से किसी भी कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल नहीं होंगे। - सोनू मालपुरिया, प्रधान भाकियू

जिसने मजाक बनाया, उसे मुख्य अतिथि कैसे बनने देते
जिसने किसानों के आंदोलन का मजाक बनाया, उसे मुख्य अतिथि कैसे बनने देते। हमारा विरोध सिर्फ मुख्य अतिथि को लेकर था। अगर सोनू मालपुरिया की उनसे मित्रता है तो वह अपने घर उन्हें बुला सकते हैं। - सुधीर जाखड़, प्रधान, भाकियू चढूनी गुट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed