फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   central minister

सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर 20 प्रतिशत नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़े : कृष्णपाल गुर्जर

Sun, 07 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
central minister
पानीपत। पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते ग्रामीण विधायक व अन्य। - फोटो : panipat
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल में सभी ने विश्वास व्यक्त किया था। उसी तरह अब विधानसभा चुनाव में भी सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी द्वारा निर्धारित 75 प्लस का लक्ष्य हासिल करना है। यह लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही हासिल किया जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आज पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है और सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर पहले की अपेक्षा 20 प्रतिशत सभी वर्गों के नए सदस्यों को जोड़ना है।
विज्ञापन

गुर्जर शनिवार को गांव बाबैल में बाबैल मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वहीं गुर्जर का मंडल अध्यक्ष सुदर्शन पराशर, महामंत्री कृष्ण आर्य व संजय त्यागी, जितेंद्र, बलराज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सरपंचों की तरफ से राकेश अहलावत बाबैल, विनोद खोतपुरा, विनोद निजामपुर, बिजेंद्र भैंसवाल, जोगिंद्र राजाखेड़ी, राकेश कुटानी, सुखबीर बराना व भीम गढ़सरनाई ने पगड़ी पहनाकर मंत्री का सम्मान किया। पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि पार्टी के कार्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार आगे किस तरह से गति देनी है और सदस्यता अभियान को किस तरह से सफल बनाना है, उसी को लेकर आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर यहां पर मंडल की बैठक लेने आए है। वहीं उसके उपरांत कृष्णपाल गुर्जर ने गांव बुड़शाम में सिवाह मंडल की बैठक ली। जहां पर राज्य मंत्री का मंडल अध्यक्ष गोविंद पहलवान, मार्केट कमेटी चेयरमैन अजमेर मलिक, मंडल महामंत्री राम सिंह व अजय कादियान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके उपरांत राज्य मंत्री ने रोड़ धर्मशाला में बिचपड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और वहां पर मंडल अध्यक्ष प्रवीन बाबी व महामंत्री सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तीनों मंडलों की बैठक में विधायक महीपाल ढांडा के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, जिला महामंत्री राममेहर मलिक, उपप्रधान तरूण गांधी व सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख रविंद्र भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर तीनों मंडलों की बैठकों में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी व मुख्समंत्री मनोहर लाल ने पांच साल में जो जनता से कहा था, वे सभी कार्य किए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश का बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास करने का काम किया। मेरिट के आधार पर नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि आज सभी दूसरी पार्टियों के हालात ऐसे है कि उनके पास जनता के पास जाने का मुद्दा भी नहीं है। इस मौके पर राज्य मंत्री ने अपने विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने बताया कि किस तरह से मिस काल देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तरह प्रदेश में भी दोबारा से मनोहर सरकार बनेगी। क्योंकि दोनों सरकार का कार्यकाल बेदाग रहा है। जिन्होंने जनता की भलाई के लिए अनेक काम किए है। जबकि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ाया था। गुर्जर ने यह बात गांव बुड़शाम के खेल स्टेडियम में सिवाह मंडल के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते समय कही। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार व अन्य ने फूलमाला पहना उनका स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष प्रमोद विजय, प्रदीप गुलिया, रामकुमार, धारा सिंह रावल, रविंद्र भाटिया, कृष्ण छौक्कर, राजकुमार कालीरमन, विनोद छौक्कर, रामबतेरी, रविंद्र छौक्कर, मुकेश जागलान, राजेंद्र भादड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed