{"_id":"58d6b8de4f1c1bfc2f1a2d5a","slug":"center-store-three-sub-station-stope","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल स्टोर के तीन सब स्टोरों पर रहेगा कामकाज ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल स्टोर के तीन सब स्टोरों पर रहेगा कामकाज ठप
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। महिला कर्मी और यूनियन नेताओं के बीच चल रहे विवाद के चलते शनिवार को दूसरे दिन भी सेंट्रल स्टोर में लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य ठप रहा। इसकी वजह से कंज्यूमर परेशान होते रहे। यूनियन कर्मचारियों ने पावर हाउस के गेट के बाहर प्रदर्शन करके एक्सईएन सेंट्रल स्टोर के खिलाफ नाराजगी जताई। घोषणा के बाद सेंट्रल स्टोर के अंतर्गत आने वाले तीनों सब स्टोरों करनाल, कैथल और सोनीपत में भी कर्मचारी यूनियन सोमवार को दो घंटे के लिए कामकाज ठप रखेंगी।
हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बिजलीकर्मियों ने शनिवार को भी प्रदर्शन किया। सेंट्रल स्टोर के बाहर स्टे होने के चलते कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर अधिकारियों के खिलाफ नारेेेबाजी की। यह क्रम पांच बजे तक चला। इसके चलते सेंट्रल स्टोर के अंदर लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य ठप रहा। यूनियन नेता जितेंद्र सैनी, ईश्वर शर्मा, तेजपाल सिंह, मदन लाल और प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेंट्रल स्टोर के अंतर्गत करनाल, कैथल और सोनीपत का स्टोर आता है। इनमें सोमवार को कई घंटे तक काम ठप रखा जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति गलत है। इस मौके पर जयभगवान, रोहताश, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र अहलावत और महिपाल सिंह मौजूद रहे।