फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrated the 110th birth anniversary of former MLA Fatehchand Vij with a feast.

Panipat News: पूर्व विधायक फतेहचंद विज की 110वीं जयंती मना लगाया भंडारा

Sun, 04 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the 110th birth anniversary of former MLA Fatehchand Vij with a feast.
पानीपत। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक फतेहचंद विज की जयंती शनिवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय में मनाई गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर फतेहचंद विज को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उनका राष्ट्र सेवा से ओतप्रोत जीवन उनकी प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके साथ कार्यालय के बाहर भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा व मेयर कोमल सैनी फतेहचंद विज को जयंती पर याद किया। स्वामी दयानंद सरस्वती, अरुण दास महाराज व ब्रह्म ऋषि महाराज ने परिवार को आशीर्वाद दिया। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि फतेहचंद विज पानीपत शहरी विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हैं। वे भाजपा में डॉ. मंगल सैन के सबसे करीबी माने जाते थे। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की नींव को मजबूत किया था। वे आपातकाल के समय जेल में रहे थे। इस अवसर पर विधायक प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज, पुत्र आशीष विज, राहुल विज, पुत्रवधू आशिमा विज व प्रीतम गुज्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed