फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV cameras will be installed at the main intersections of the city, Yamuna water will be brought to the city

Panipat News: शहर के मुख्य चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी, यमुना का पानी शहर में लाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at the main intersections of the city, Yamuna water will be brought to the city
पानीपत। शहर में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ यमुना का पानी शोधित कर शहर में पेयजल के लिए लाया जाएगा। इसके लिए रैनीवेल प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। इसके साथ ड्रेन नंबर-वन को करनाल की मुगल कैनाल की तर्ज पर पक्का कर मार्केट बनाई जाएगी। इनके साथ परिवहन व महिला सुरक्षा समेत 17 विषयों को भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। वहीं कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसको पुरानी घोषणाओं का संकल्प पत्र बताया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बुधवार को जीटी रोड स्थित पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक व व्यवसायिक नगर है। इसे देखने के लिए प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु व बायर आते हैं। भाजपा ने इसी के दृष्टिगत अपना संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य से गुजरने वाली जीटी रोड को चौड़ा किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। शहर के लोगों के लिए यमुना से शोधित कर शुद्ध पेजयल लाया जाएगा। इसके लिए रैनीवेल प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। इसके लिए मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यही नहीं इन चौराहों पर रोशनी के बेहतर प्रबंधन किए जाएंगे। ड्रेन नंबर-एक के करनाल की तर्ज पर पक्का करने के बाद लोगों को यातायात के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ कचरा संग्रहण और अपशिष्ट उठान को प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा। भाजपा स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति बनाकर चिकित्सकों के क्षेत्र में काम करेगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के मौजिज लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा समय की मांग के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हाली पार्क को मूर्त रूप दिया जाएगा। पिछले दिनों नहर में पानी नहीं होने पर झील में पानी नहीं लाया जा सका था। इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, उपाध्यक्ष राजेंद्र हल्दाना, डाॅ. हेमा रमन, जिला मीडिया प्रमुख ओम दत्त आर्य, नगर निगम चुनाव मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed