{"_id":"6859ce311d16187c03080514","slug":"cbse-students-are-not-showing-interest-in-admission-in-iti-panipat-news-c-244-1-sknl1016-139145-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईटीआई में दाखिले को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे सीबीएसई के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईटीआई में दाखिले को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे सीबीएसई के विद्यार्थी
विज्ञापन
पानीपत। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। यहां 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आईटीआई में दाखिले को लेकर सीबीएसई के विद्यार्थी रूचि नहीं दिखा रहे। सीबीएसई के मात्र 10.58 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए पंजीकरण करवाया है जबकि अब तक हुए कुल आवेदन में हरियाणा बोर्ड के 82.65 प्रतिशत विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा ओपन स्कूल व नेशनल ओपन स्कूल सहित अन्य प्रदेशों के 6.77 फीसदी विद्यार्थियों ने भी प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के पंजीकरण करवाया है।
बॉक्स
शिक्षा बोर्ड अनुसार अब तक किए गए आवेदन
शिक्षा बोर्ड आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 45908
सीबीएसई बोर्ड 5872
हरियाणा ओपन स्कूल 1112
नेशनल ओपन स्कूल 760
अन्य 1875
बॉक्स
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड पर ज्यादा रूझान
अब तक हुुए आवेदन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड पर रूझान रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 46 हजार से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं। वहीं, कोपा, वायरमैन, फिटर, वेल्डर, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन, स्टेनोग्राफर हिंदी आदि ट्रेडों में भी विद्यार्थी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों के पास 15 विकल्प भरने का मौका होता है।
बॉक्स
टॉप-10 ट्रेड जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन आए
ट्रेड आवेदन
इलेक्टि्रशियन 46835
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 25856
वायरमैन 12314
फिटर 11867
रेफ्रिजरेशन एंड एसी टेक्नीशियन 5889
वेल्डर 5809
प्लंबर 4939
स्टेनोग्राफर हिंदी 4875
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 4464
इलेक्ट्रीशिन ड्यूल 4206
बॉक्स
आईटीआई में अब तक हुए आवेदन
कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश की राजकीय व निजी आईटीआई में जारी पंजीकरण प्रक्रिया में प्रदेश की करीब 99148 सीटों में अब तक 55527 पंजीकरण किए जा चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 56 फीसदी है। वहीं, 45230 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं। सोमवार को 1098 पंजीकरण किए गए। प्रदेश की 372 आईटीआई में इंजीनियरिंग व नाॅन इंजीनियरिंग की 87 ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। वहीं जिले की नौ राजकीय आईटीआई में करीब 2500 सीटों पर दाखिला किया जाना है जिनके लिए 6200 से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं। जिले में सबसे ज्यादा करीब 3800 आवेदन जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई के लिए किए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। सीबीएसई के अधिकतर विद्यार्थी मेडिकल या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की राह चुनते हैं। आईटीआई में भी रोजगार के व्यापक स्कोप हैं। आईटीआई में दाखिले के लिए युवा 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।