{"_id":"572e3b4a4f1c1ba2125cd034","slug":"caution-asand-road-bridge-under-constraction-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! असंध रोड ऊपरगामी पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! असंध रोड ऊपरगामी पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 08 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
असंध रोड ऊपरगामी पुल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! आप असंध रोड से अपने वाहन को लेकर आना या जाना चाहते हैं तो इस पुल की बजाए रेलवे के जाटल रोड या गोहाना रोड आरओबी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड समेत शहर के कई मार्गों पर इसको लेकर साइन बोर्ड लगवा दिए हैं।
अधिकारी रविवार को आरओबी के ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।
विदित है कि असंध रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की जानी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से आरओबी के ज्वाइंट बदलने और बोरिंग की मरम्मत की जानी है। इसे लेकर करीब एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों का पांच मई या फिर रविवार को पूरी तरह से वाहनों के आने-जाने पर रोक लगाने का विचार था, लेकिन काम की गति सामान्य होने के चलते पांच मई को यातायात बंद नहीं किया जा सका। पीडब्ल्यूडी द्वारा रविवार को आवाजाही बंद की जा सकती है। इसको लेकर एलीवेटिड हाईवे शुरू होने से पहले सिवाह व गोहाना चौक और रेलवे स्टेशन रोड के पास कई जगह साइन बोर्ड लगा दिए हैं। अधिकारियों द्वारा असंध रोड आरओबी को मरम्मत कार्य के लिए बंद करने की कही गई है।
विज्ञापन
जाटल या गोहाना रोड आरओबी का लें सहारा
असंध रोड से आने-जाने वाले वाहन चालकों को गोहाना रोड या फिर जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज से होकर अपने गंतव्य को जाना पड़ेगा। प्रशासन व पुलिस द्वारा इसकी पूरी व्यवस्था कर ली है। असंध रोड से शहर में आने वाले वाहन चालक असंध नहर नाका चौकी पुलिस से गोहाना रोड बाईपास से होकर जाटल रोड या फिर गोहाना रोड आरओबी तक पहुंच सकते हैं। शहर के अंतर्गत मॉडल टाउन व इसके दूसरी तरफ की कॉलोनियों के लोग अनेजा पेट्रोल पंप या रामलाल चौक से मॉडल टाउन से इंट्री लेकर जाटल रोड आरओबी तक पहुंच सकते हैं।
शुगर मिल कॉलोनी की तरफ का खुलवाया जा सकता है गेट
प्रशासन व पुलिस द्वारा असंध रोड आरओबी के मरम्मत कार्य के दौरान शहर के ट्रैफिक को सामान्य गति देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसको लेकर शुगर मिल कॉलोनी की तरफ का गेट खेाला जा सकता है। आठ मरला से वाहन चालक गेट से निकलकर सीधे गोहाना रोड आरओबी पर जा सकेंगे। इस गेट के खुलने के बाद जाटल रोड आरओबी से भी वाहनों का दबाव कुछ कम हो सकेगा।
असंध रोड आरओबी का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसको करीब दो माह के लिए बंद किया जाएगा। विभागीय स्तर पर आरओबी से वाहनों को सोमवार से बंद कर दिया जाएगा। रविवार को आरओबी को भी कवर किया जा सकता है।
रामधारी सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर पानीपत।