फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caught destitute cattle, got them married to the corporation by wearing garlands of flowers

Panipat News: बेसहारा गोवंश को पकड़ा, फूलों की माला पहनाकर करवा दी निगम से शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Caught destitute cattle, got them married to the corporation by wearing garlands of flowers
पानीपत। शहर में बढ़ती गोवंशों की संख्या और उनसे होने वाली परेशानियों को लेकर शहर की सामाजिक संस्थाओं ने निगम कार्यालय के बाहर मंगलवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। एक बेसहारा गोवंश के गले में फूलों की माला डालकर निगम में ले आए। साथ में पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ निगम के साथ बेसहारा गोवंश की शादी करवा दी। इस दौरान आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। लागों ने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान न हुआ तो वे हर अधिकारी, नेता और पार्षद के घर दो-दो गोवंश बांध देंगे। इस पर आयुक्त ने कहा कि वे गोशाला बनवाने जा रहे हैं। तब तक दो-दो गोवंश प्रदर्शन करने वाले भी अपने घर बांध लें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने की। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी सेक्टर 13-17 हेलीपैड पर बेसहारा पशुओं को मारपीट कर भगा रहे थे। इसकी चपेट में 19 वर्षीय जगप्रीत आ गया। इसमें जगप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अब भी एक निजी अस्पताल में कोमा में है और अपने जीवन की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 से अब तक 10-12 हजार पशुओं को नैन गोशाला में भेजा जा चुका है। करोड़ों खर्च हो चुके हैं फिर भी गोशाला में तीन हजार पशु हैं। बाकी पशु सड़कों पर आ गए हैं। मौके पर रणजीत भोला, सरदार कवलजीत सिंह, गोविंद सैनी, ईश्वर बैरागी, कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा, सरदार बलबीर सिंह, अमित श्रीवास्तव, उदय शर्मा, सुनील धीमान, सुनील डावर, सुमित शर्मा, विकास सिंगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर निगम में प्रदर्शन से पहले ही पूरा प्रशासन और मेयर नगर निगम अलर्ट मोड में दिखाई दिए। सोमवार सुबह उपायुक्त दुर्घटना में घायल जगप्रीत को अस्पताल देखने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को इलाज का खर्च प्रशासन द्वारा वहन करने का आश्वासन दिया। थोड़ी देर में ही मेयर अवनीत कौर भी अस्पताल पहुंचीं और परिजनों को आश्वस्त किया। वहीं, इस समस्या को लेकर निगम कार्यालय में आयुक्त से मिलने सीनियर डिप्टी मेयर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed