फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash was looted from the operator of the sewing center and mobile from the factory worker

सिलाई केंद्र के संचालक से नकदी और फैक्टरी कर्मी से मोबाइल लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cash was looted from the operator of the sewing center and mobile from the factory worker
पानीपत। बदमाशों ने तेज कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक और सेक्टर-29 में फैक्टरी से लौट रहे श्रमिक से लूटपाट की । बदमाशों ने तेज कॉलोनी में जहां सिलाई केंद्र के संचालक को ई- रिक्शा से उताकर चाकू की नोक पर नकदी लूटी वहीं सेक्टर-29 में बाइक सवार दो बदमाशों ने श्रमिक से मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी के लखन ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर ई-रिक्शा से तेज विहार कॉलोनी स्थित अपने सिलाई सेंटर जा रहा था। वो रात को सिलाई सेंटर पर ही सोता है। उसने अशोक विहार कॉलोनी से ई- रिक्शा में लिफ्ट ली थी। ई-रिक्शा में पहले से ही एक युवक सवार था। जब वे जूता फैक्टरी के पास पहुंचे तो युवकों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। दोनों ने पहले से बैठे युवक के साथ मारपीट की और तलाशी लेने लगे। उसके पास कुछ न मिलने पर उसे भगा दिया। इसके बाद बदमाश उसकी तलाशी लेने लगे। विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल और 1800 रुपये निकाल लिए और भाग गए। उसने किला थाने में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-29 पार्ट-1 निवासी सनी ने बताया कि वह पार्ट-2 स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। बुधवार रात 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अकेला पैदल कमरे पर जा रहा था। जब वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। जैसे ही उसने जेब से मोबाइल निकाला, पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और भाग निकले। उसने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed