फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash and goods worth thousands stolen from shop

Panipat News: डेढ़ साल तक सवा पांच करोड़ से होगा सीवरेज का रखरखाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods worth thousands stolen from shop
पानीपत। नगर निगम ने एक बार फिर से डेढ़ साल तक शहर के सीवरेज की सफाई, संचालन और रखरखाव के लिए लगा दिया है। नियम व शर्ताें के पूरा न होने की वजह से इस निविदा को तीसरी बार लगाया गया है। पिछली बार सिंगल बिड आने की वजह से अधिकारियों की कमेटी ने इसे एक बार फिर से लगाने का फैसला लिया था। इस टेंडर में शहर की 375 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन की सफाई की जाएगी। इसके अलावा डेढ़ साल तक सफाई को लेकर रखरखाव भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस काम पर पर निगम 5.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस हिसाब से प्रति माह खर्च करीब 28.83 लाख रुपये होगा। इस खर्च से शहर के 26 वार्डों में सीवरेज के संचालन और रखरखाव का काम किया जाएगा। यानी प्रति वार्ड एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च होगा। इसमें सीवरेज सिस्टम के साथ सभी आईपीएस यानी इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन की सफाई और रखरखाव को भी शामिल किया गया है। विशेष बात ये है कि इस काम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और अमृत योजना की सीवरेज लाइन शामिल नहीं होंगी। केवल नगर निगम के अधीन बिछाई गई सीवरेज लाइन की सफाई और रखरखाव का काम ही शामिल रहेगा।
विज्ञापन


काम न होने से नाखुश पार्षद


सीवरेज सिस्टम के संचालन, सफाई और रखरखाव का टेंडर न होने से शहर के लोगों समेत जनप्रतिनिधि भी नाखुश हैं। निगम की सफाई कमेटी अध्यक्ष एवं पार्षद संजीव दहिया ने इस मुद्दे को सदन की बैठक में भी उठाया था। जिसमें उन्होंने सीवरेज सिस्टम की सफाई को प्राथमिकता बताते हुए टेंडर खुलवाने की मांग की थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि निविदा में एक ही फर्म ने भाग लिया था। जो नियम को पूरा नहीं करती। इसलिए इसे दोबारा लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के एसडीओ अर्पित बुधवार ने कहा कि पिछली बार एक फर्म आई थी। निविदा प्रक्रिया के नियम के अनुसार सिंगल बिड पर निविदा को नहीं दिया जा सकता। एचईडब्ल्यू पोर्टल पर चीफ इंजीनियर समेत दूसरे जिलों के एक्सईएन स्तर के अधिकारियों की कमेटी के पास मामला गया। कमेटी ने निविदा को दोबारा लगाने के निर्देश दिए। इसलिए इसे दोबारा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed