फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash and goods worth thousands stolen from shop

Panipat News: दुकान से नकदी और हजारों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods worth thousands stolen from shop
पानीपत। चोरों ने इंसार बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के ताले तोड़कर 23 हजार रुपये की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी कर ले गए। दुकानदार ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी रवि गोसाई ने बताया कि उसकी इंसार बाजार में मैटको रेडियो के नाम से दुकान है। वो शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार को उसने दुकान नहीं खोली । वो सोमवार सुबह दुकान पर आया तो यहां दुकान के शटर के ताले टूटे मिले। जांच करने पर गल्ले से 23 हजार रुपये, हाथ की दो घड़ी, एक ग्राम का सोने का सिक्का, आठ चांदी के सिक्के, आठ ट्रिमर चोरी मिले। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। इसलिए चोरों की हरकतें सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हुई। उसकी पुलिस से मांग है कि चोरों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed