{"_id":"66835ec2c040f769490990c6","slug":"case-registered-against-unknown-person-on-death-of-electrician-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120437-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजलीकर्मी की मौत पर अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजलीकर्मी की मौत पर अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित एक फैक्ट्री में फॉल्ट ठीक करते हुए इंडेसिंक्ग करंट (बैक करंट) लगने से हुई बिजलीकर्मी की मौत के मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि प्रवीण पर सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित एक फैक्ट्री का मालिक फॉल्ट जल्द ठीक करने का दबाव बना रहा था। वह बार बार फोन कर उसको बुला रहा था। प्रवीण शिकायत पर यहां पहुंचा। दबाव व जल्दी काम करने के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव आसन कलां के देवी सिंह ने बताया कि उसका बेटा प्रवीण कुमार (36) बिजली निगम हरियाणा कौशल निगम के माध्यम 2010 से सेवाएं देना शुरू किया थी। वह रविवार को सनौली रोड स्थित सब डिविजन पर कार्यरत था। उसके पास प्रकाश नाम के इंडिपेंडेंट फीडर से लगातार फॉल्ट की शिकायत आ रही थी। वह लाइन बंद कराकर फॉल्ट ठीक करने के लिए सेक्टर 29 पार्ट टू में गया। वह लाइन की जांचते करते सेक्टर 29 पार्ट टू में कृष्णा गार्डन के पास मयंक ओवरसीज के 11 केवी फीडर पर फैक्ट्री में पहुंचा था। फॉल्ट ठीक करते हुए उसको तेज झटका लगा और वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वर्जन-
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पिता ने फैक्ट्री मालिक पर जल्दी व दबाव देकर काम कराने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।