{"_id":"628557572727f13fa37ac922","slug":"case-registered-against-three-shopkeepers-panipat-news-knl108646317","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवाइस की नकली जींस को असली बता बेच रहे थे, छापे के बाद तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिवाइस की नकली जींस को असली बता बेच रहे थे, छापे के बाद तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जींस, शर्ट और टी-शर्ट को असली बताकर बेच रहे तीन दुकानदारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की। तीन दुकानों से 48 जींस, नौ शर्ट और 19 टी-शर्ट बरामद की गई। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की धारा में तीनों दुकानदारों पर केस दर्ज किया है।
सोनीपत के आर्य नगर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में सीनियर इन्वेस्टिगेटर हैं। उनकी कंपनी का दो ब्रांडेड कंपनियों की जींस, पैंट और शर्ट बनाने वाली कंपनी से करार है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में माल की आपूर्ति होती है। नकली उत्पाद की जानकारी मिलने पर अनाज मंडी गेट स्थित पांच दुकानों में जांच की गई। थाना चांदनीबाग पुलिस के साथ पांचों दुकानों पर छापा मारा गया। इनमें से एक दुकान पर संदीप मिला, उसने बताया कि इस दुकान का मालिक खटीक बस्ती निवासी जतिन है और बाहर गया है। वहां ब्रांडेड कंपनी की 36 पैंट एवं जींस और नौ शर्ट मिलीं। इसके अलावा एक अन्य एक दुकान में जगदीश मिला। बताया गया कि यह दुकान टीडीआई निवासी विकास की है। यहां से एक ब्रांडेड कंपनी की 8 पैंट-जींस और 19 टी-शर्ट मिली। तीसरी दुकान अटलावा निवासी प्रदीप देशवाल की बताई गई। यहां से ब्रांडेड कंपनी की चार पैंट मिलीं।
तीन दुकानदार प्रदीप, विकास और जतिन के खिलाफ कॉपी राइट और धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, पैंट, शर्ट और टी-शर्ट कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी