फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against the operator of Preet Clinic

Panipat News: प्रीत क्लीनिक की संचालिका पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the operator of Preet Clinic
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम व जिला ड्रग कंट्रोलर ने जच्चा बच्चा की मौत के 42 दिन बाद प्रीत क्लीनिक की संचालिका परमजीत कौर पर तहसील कैंप थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस मामले की जांच पीएनडीटी टीम पांच अप्रैल से ही कर रही थी। जांच में परमजीत कौर दोषी पाई गई थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने क्लीनिक की संचालक परमजीत कौर से उसकी योग्यता के कागज जांचे थे। उनकी डिग्री को पीएनडीटी टीम ने जब्त कर लिया था। उनके पास डिलीवरी करने व इलाज करने की अनुमति नहीं मिली थी। क्लीनिक से सर्जरी का सामान भी जब्त कर लिया गया थी। जांच में यहां 25 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां मिली थी। संचालक परमजीत कौर के पास दवाएं देने की अनुमति नहीं थी। यहां से दवाओं को भी जब्त किया गया था।
विज्ञापन



पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ. अभय वत्स ने बताया कि क्लीनिक की संचालक परमजीत कौर के खिलाफ तहसील कैंप के विष्णु नगर निवासी जितेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन को शिकायत देकर बताया था कि वह आठ साल की बेटी हरसिरत कौर व पांच साल के तरुणजीत का पिता है। उसकी पत्नी जसविंद्र कौर (38) छह माह की गर्भवती थी। जसविंद्र को चार अप्रैल शाम चार बजे अचानक पेट में दर्द हो गया था और रक्त रिसाव शुरू हो गया था। वह जसविंद्र को भावना चौक स्थित प्रीत नर्सिंग होम में लेकर गया था। यहां डॉक्टर ने काफी देर तक उसका इलाज शुरू नहीं किया। जसविंद्र का रक्तचाप गिर गया था। वह डॉक्टर से सर्जरी से डिलीवरी करने की कहते रहे । उसके पहले दो बच्चे भी सर्जरी से हुए थे। चिकित्सक सामान्य डिलीवरी की बात कहती रही थी। शाम सात बजे उनसे रक्त मंगाया गया। उन्होंने निजी ब्लड बैंक से रक्त की यूनिट लाकर डॉक्टर को दे दी थी। उनको जसविंद्र कौर से मिलने भी नहीं दिया था। डॉक्टर ने सर्जरी से डिलीवरी की थी। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि अस्पताल में संसाधनों की कमी है। वह जसविंद्र को निजी अस्पताल में ले जाए। तब तक उसकी पत्नी व जन्मी बच्ची की मौत हो चुकी थी। जसविंद्र की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई थी। डॉक्टर ने देरी से इलाज शुरू किया था। जांच में परमजीत कौर की गलती मिली है। उनके पास सर्जरी की अनुमति नहीं थी। उन्होंने छह की गर्भवती की सर्जरी की। वह क्लीनिक चलाने के लिए अयोग्य भी मिली है। उन पर केस दर्ज कराया गया है। अब आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि प्रीत क्लीनिक की संचालिका परमजीत कौर पर पीएनडीटी एक्ट , ड्रग कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed