{"_id":"6366cab6dd3674079138ab70","slug":"case-registered-against-sub-inspector-who-fired-harsh-panipat-news-knl1265709192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग करने वाले सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग करने वाले सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज, विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद दो नवंबर को दिवाना गांव में डीजे की धुन पर नाचते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने मुदकमा दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। आरोपी एसआई इसराना थाने में तैनात था।
सेक्टर-29 थाने में तैनात सिपाही विक्रम ने दी गई शिकायत में बताया है कि वह पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान गांव में बतौर सुरक्षा एजेंट तैनात थे। सूचना मिली थी कि गांव में सुरेंद्र उर्फ लाला ने चुनाव जीता है। वहां पर कुछ युवक डीजे पर नाच रहे थे। वहां सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने अपनी पिस्तौल से नाचते हुए फायरिंग की। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। सिपाही की शिकायत पर इस मामले में आरोपी एसआई धर्म सिंह मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह है पूरा मामला
गत दो नवंबर को सरपंच और पंच के लिए मतदान के बाद देर रात तक परिणाम घोषित किए गए। दिवाना गांव से सुरेंद्र जीत गए। इसके बाद उनके समर्थक जीत के जश्न में डूब गए। जश्न में पानीपत पुलिस का एसआई भी शामिल था। नाचते हुए एसआई ने अपनी पिस्तौल निकाली और हवा में फायर कर दिया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और मंगलवार को हर्ष फायरिंग करते हुए नौ सेकेंड की वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में एसआई एक नहीं बल्कि पांच फायर करते दिख रहा है। फायरिंग के साथ ही वीडियो में लोगों का शोर और तालियां भी सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो को कुछ लोगों ने अपने सोशल मीडिया के स्टेटस पर शेयर किया।