फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case on three including farmer leader Sonu Malpuria

Panipat News: किसान नेता सोनू मालपुरिया समेत तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case on three including farmer leader Sonu Malpuria

विज्ञापन



पानीपत। किसान भवन की चौधर को लेकर किसान नेताओं की जुबानी जंग अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है। किसान नेता हरेंद्र राणा ने भाकियू के पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में हरेंद्र राणा के साथी सूरजभान ने सोनू मालपुरिया के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनू मालपुरिया, जगपाल रावन व पोंड नाम के युवक पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर सोनू मालपुरिया ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे दूसरे पक्ष की साजिश करार दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गांव गढ़ी भलौर निवासी सूरजभान ने बताया कि किसान यूनियन के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें सोनू मालपुरिया अपने करीबी जगपाल रावल को प्रधान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वो उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर लाइव आकर उन्हें जामुन के पेड़ से बांधकर पीटने की धमकी भी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार रात को उनके साथी हरेंद्र राणा पर जानलेवा हमला भी करवा दिया। आरोप है कि उनको सोनू मालपुरिया से जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सोनू , जगपाल व पोंड नामक युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


दूसरी ओर सोनू मालपुरिया ने कहा कि उनकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ पोस्टर फाड़ने, भवन के कार्यालय में ताला जड़ने व उत्पात मचाने की शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जबकि उनके खिलाफ शिकायत पुलिस ने तुरंत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed