फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   case of naryan sai

पैरोल पर नारायण साईं, प्रोडक्शन वारंट पर लाना मुश्किल

Sun, 07 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, पानीपत, अमर उजाला
ब्यूरो, पानीपत, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में अहम गवाह महेंद्र चावला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पानीपत पुलिस नारायण साईं को प्रोडक्शन वारंट पर आठ जून को पानीपत नहीं ला पाएगी। साईं गुजरात की लाजपोर सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटा हुआ है।
विज्ञापन


साईं को उसकी मां के इलाज के लिए पैरोल पर छोड़ा गया है। वहीं पैरोल पर चल रहे साईं को कानूनन प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लाया जा सकता। प्रोडक्शन वारंट पर जेल में बंद आरोपी को ही पूछताछ के लिए पुलिस ला सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पानीपत के गांव सनौली निवासी महेंद्र चावला आसाराम व उसके पुत्र नारायण साईं के केसों में अहम गवाह हैं। 13 मई को महेंद्र चावला पर दो बदमाशों ने उनके गांव सनौली स्थित घर पर जानलेवा हमला किया था। अब महेंद्र चावला पुलिस गारद की कस्टडी में गांव सनौली में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चावला ने अपने ऊपर हुए हमले के लिए आसाराम व नारायण साईं को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं महेंद्र पर हमले के मामले में थाना सदर पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के  खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनकी शिनाख्त भी नहीं कर पाई है। इधर नारायण साईं के पैरोल पर जेल से रिहा होने के चलते पानीपत पुलिस द्वारा नारायण साईं को प्रोडक्शन वारंट पर लाना भी मुश्किल लग रहा है।


महेंद्र चावला पर जानलेवा हमले के मामले में नारायण साईं को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए पानीपत लाएगी। इस मामले को लेकर पानीपत पुलिस गुजरात पुलिस के संपर्क में है। यदि साईं का पैरोल आठ जून से अधिक समय तक का होगा, तो थाना सदर पुलिस नए सिरे से अदालत में साईं को प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देगी।
देसराज, डीएसपी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed