{"_id":"68e4355a75c35a55fb0e3d3f","slug":"case-filed-against-six-people-including-salmans-wife-and-lover-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145092-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सलमान की पत्नी और प्रेमी सहित छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सलमान की पत्नी और प्रेमी सहित छह पर केस
विज्ञापन
सनौली। हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर यमुना नदी में कूदे सलमान और एक बेटी का शव मिलने के बाद पुलिस ने अन्य तीन बच्चों की तलाश तेज कर दी। गोताखोरों की मदद से घटना स्थल से करीब 30 किमी दूर तक यमुना में तलाश की गई। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
उधर, कैराना थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कैराना सांसद इकरा हसन ने रविवार रात को मृतक के परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी सलमान ने पत्नी की बेवफाई से तंग आकर चार बच्चों बेटी महक (11 वर्ष), शिफा (9 वर्ष), बेटा अयान (3 वर्ष) व आठ माह की बेटी इनायत उर्फ इनायशा के साथ हरियाणा और यूपी सीमा से बहती यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
रविवार को सनौली यमुना बार्डर पुल से सलमान का शव व खोजकीपुर से बड़ी बेटी महक का शव मिला था। संबंधित खबर पेज-3 पर