Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case filed against farmer for burning crop residue

Panipat News: फसल अवशेष जलाने पर किसान के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against farmer for burning crop residue
मतलौडा। लोहारी गांव में रविवार को किसान की ओर से खेत में पराली जलाने पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. विजेंद्र जागलान ने बताया कि वह टीम में शामिल डॉ. सुधीर कुमार, सहायक कृषि अभियंता पानीपत, प्रीति सुपरवाइजर व पटवारी सत्यवान के साथ लोहारी गांव में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक करने पहुंचे थे।

उन्होंने लोहारी गांव में किसान बलवान को धान के खेत में फसल अवशेष में आग लगाते पकड़ लिया। उसने दो एकड़ में आग लगाई थी। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई और मौके पर पुलिस आने के बाद पटवारी की तसदीक रिपोर्ट के साथ किसान के खिलाफ इसराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि खंड मतलौडा में लगभग 60 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed