{"_id":"6875788793241fea840c92e0","slug":"case-against-five-people-including-sarpanch-representative-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140290-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरपंच प्रतिनिधि समेत पांच लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरपंच प्रतिनिधि समेत पांच लोगों पर केस
विज्ञापन
पानीपत। बापौली गांव में आर्यसमाज मंदिर में हवन कर रहे लोगों पर हमला करने के मामले में बापौली थाना की पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि समेत पांच को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इधर आर्य समाज के लोगों ने एकजुट होकर हमले की निंदा की है। आर्य समाज ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश मलिक के साथ आर्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात की। उन्होंने मारपीट करने वाले सरपंच प्रतिनिधि समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। इस पर एसपी ने सख्त कार्रवाई का अश्वासन दिया।
एसपी ने कहा कि वीडियो और फोटो कब्जे में ले लिए गए हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बापौली थाना पुलिस ने भी रविवार को बापौली आर्यसमाज मंदिर में हवन के समय सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार और उनके साथियों ने हवन कर रहे लोगों पर हमला कर दिया था। जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। सोमवार को आर्य समाज ट्रस्ट के पूर्व प्रधान जितेंद्र आर्य के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश मलिक से मुलाकात की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल एसपी से मुलाकात करने के लिए पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिस जमीन पर मंदिर है वह दस्तावेजों में भी बापौली आर्य समाज मंदिर के नाम से दर्ज है। इसके बावजूद भी हवन के दौरान हमला किया गया। एसपी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।