फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case against five for making fake registration

फर्जी रजिस्टरी कराने में पांच के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case against five for making fake registration
पानीपत। 12 साल पहले सैनी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने दूसरे के प्लॉट के 50 वर्ग गज हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए उसकी फर्जी तरीके से रजिस्टरी करवा ली। आरोपी ने फर्जी विक्रेता तैयार कर इस जुर्म को अंजाम दिया। आरोपी के अलावा इस जुर्म में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी व नंबरदार और फर्जी विक्रेता समेत लोग संलिप्त पाए गए। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 1993 में बलदेव से 201 वर्ग गज का प्लॉट 40 हजार रुपये में खरीदा था। उसने इस प्लॉट पर निर्माण कार्य के लिए स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से साढ़े चार लाख रुपये का लोन लिया था। 29 सितंबर 2021 तक उसने लोन की पूरी किस्त चुका थी और बैंक से एनओसी भी ले आया था। इसके बाद अपने कागजातों से वह एनओसी उतरवाने के लिए पटवारी के पास गया था। पटवारी ने उससे 2015-16 की जमाबंदी मंगवाई। जमाबंदी लेने के लिए वह राजस्व अधिकारी के पास गया।
विज्ञापन

वहां उसे बताया गया कि उसने 2010 में 50 वर्ग गज भूमि किसी ओर को बेच दी है। उसने इस संबंधित रजिस्टरी निकलवाई। मामले की जांच में पता चला कि सैनी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार ने फर्जी विक्रेता तैयार कर इस जुर्म को अंजाम दिया है। गांव बिचपड़ी के नंबरदार ने भी उसकी गवाही दी है। इस मामले में उस वक्त का पटवारी व तहसीलदार भी शामिल है। अब उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed