फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car parked on the roadside for four days - police from three police stations said we do not know

Panipat News: चार दिन से सड़क किनारे खड़ी कार-तीन थानों की पुलिस बोली हमें पता नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Car parked on the roadside for four days - police from three police stations said we do not know
नहर पटरी पर खड़ी कार। संवाद
समालखा। पानीपत-दिल्ली नहर बाईपास रोड पर बुड़शाम गांव के पुल से करीब एक किमी आगे चार-पांच दिन से जली हालत में एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। जिस स्थान पर कार खड़ी है वहां तीन थानों की सीमा लगती है। किसी भी थाने की पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सेक्टर-29, इसराना और समालखा थाना प्रभारियों का कहना है कि उनके पास तो इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

चार-पांच दिन से पानीपत-दिल्ली नहर बाईपास रोड पर बुड़शाम गांव से कुछ पहले जली हालत में कार खड़ी है। कार नहर पटरी पर रेलिंग किनारे खड़ी हुई है। जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जहां पर कार खड़ी है वहां पर थाना सेक्टर-29, इसराना व समालखा थाने की सीमा लगती है। बताया जा रहा है कि मामला तीनों थानों की पुलिस के बीच उलझा हुआ है। इसी के चलते कार को रोड से नहीं हटाया गया। जांच कर रहे एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि जली हुई कार किस क्षेत्र में खड़ी है जिसका पता लगाया जा रहा है। इसमें सेक्टर 29 थाना पानीपत, इसराना थाना व समालखा थाना क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि नहर के रास्ते पर कोई एरिया से संबंधित साइन बोर्ड आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई ।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों ने किया जानकारी होने से इंकार
थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि नहर पटरी पर उनका भी क्षेत्र है। लेकिन किसी कार में आग लगने और सड़क पर कार खड़ी होने की सूचना उनके पास नहीं आई है। यदि उनके क्षेत्र में हादसा होता तो उन्हें सूचना मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि उनके पास भी नहर पटरी पर कोई कार जली हालत में खड़ी होने की सूचना नहीं है। वह मौके पर टीम भेजकर दिखवा रहे हैं।
इसराना थाना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि उनका क्षेत्र नहर के नजदीक लगता है। गाड़ी जली होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed