फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car overturns after hitting pole on flyover, two injured including driver

Panipat News: फ्लाईओवर पर पोल से टकराकर कार पलटी, चालक सहित दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting pole on flyover, two injured including driver
पानीपत। जीटी रोड फ्लाईओवर पर पोल से टकराकर एक तेज रफ्तार कार पलट गई। वह करीब 50 से 100 मीटर तक घसीटती हुई गई। हादसे से कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जिनको किसी तरह बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भिजवाया। वहीं सड़क के बीच में गाड़ी पलटने से दिल्ली- करनाल हाइवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड किया गया और जाम को खुलाया गया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि आई-20 कार में कैथल के रहने वाले दो लोग सवार थे। जो कार में सवार होकर दिल्ली से कैथल लौट रहे थे। जब वह आईबी कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में घायल दोनों युवकों को मामूली चोट लगी है, जो इलाज कराकर कैथल के लिए रवाना हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी को क्रेन की मदद से साइड कराकर जाम को खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed