फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car hits bike, student dies

Panipat News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike, student dies
समालखा। नहर बाईपास रोड बुड़शाम गांव के पास कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार सोनीपत के तेवड़ी गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई। वह पानीपत अनाजमंडी में धान बेचने आ रहा था। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता के बयानों पर समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब कार चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के तेवड़ी गांव निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। जिनमें दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे व बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उसका सबसे छोटा बेटा रोहित (21) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

वह मंगलवार सुबह नौ बजे अपने चचेरे भाई की मोटरसाइकिल लेकर पानीपत अनाजमंडी में धान बेचने के लिए गया था। दोपहर बाद करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि बुड़शाम नहर पुल के पास रोहित सड़क हादसे में घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो यहां रोहित की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त थी। यहां एक कार भी क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। सड़क किनारे रोहित का शव रखा हुआ था। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द कार चालक को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed