फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car hits bike riding brothers, one dead

Panipat News: कार ने बाइकसवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike riding brothers, one dead
पानीपत। सेक्टर 11 के मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 10 दिन पहले ही उसके पिता की मौत हो गई थी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मृतक युवक के चाचा के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घोसअली क्षेत्र निवासी राजा इरानी ने बताया कि उसके भाई मुस्तकीम का 10 दिन पहले निधन हो गया था। उसके भतीजा कैफ (22) का महाराजा होटल के पास पान का खोखा था। उसके साथ दुकान पर उसका छोटा भाई जैत (17) भी काम करता था। दोनों भाई रविवार रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर आ रहे थे। सेक्टर 11 मोड़ के एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। कार चालक वहां से फरार हो गया। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दोनों अस्पताल में जाने की बजाय घर आ गए। दोनों ने घर पर हादसे के बारे में नहीं बताया। दोनों अपने कमरे में चले गए। दोनों रात घर दर्द से करहाते रहे। सोमवार सुबह छह बजे वह कैफ के पास गया था। यहां दोनों खून से लथपथ हालत में मिले। वह दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया, यहां डॉक्टरों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया। जैत को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed