फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car driver hits police patrolling team's car

Panipat News: पुलिस पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी को कार चालक ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Car driver hits police patrolling team's car
पानीपत। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी की गाड़ी को जीटी रोड पर होटल हाइव के नजदीक पीछे से एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सदर थाना के पूर्व प्रभारी रामनिवास घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार रात 10 बजे हुई। हादसा रोड पार कर रहे युवक को बचाने के प्रयास में हुआ है। इस दौरान जीटी रोड पर एचडीएफसी बैंक से गोहाना मोड़ तक लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू कराया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्त कर रही थी। एसआई रामनिवास अपनी टीम के साथ सेक्टर 29 से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी एचडीएफसी बैंक के सामने पहुंची। इसी वक्त पार्किंग कारिंदा दीपक निवासी अमर भवन चौक रोड पार करने के लिए जीटी रोड पर अचानक आ गया। पुलिस पार्टी के चालक ने ब्रेक लगाए तो पीछे आ रही क्रेटा कार पुलिस के वाहन में जा टकराई। क्रेटा गाड़ी के परखचे उड़ गए। कार के एयर बैग खुल गए। चालक सफीदों निवासी परमजीत बाल बाल बच गए। हादसे में सब इंस्पेक्टर रामनिवास के सिर में चोट आई। उनको जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। फिलहाल पुलिस ने रोड पार करने की कोशिश करने वाले पार्किंग कोरिंदे दीपक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed