{"_id":"58e1400c4f1c1bf5465b4657","slug":"car-driver-dampati-stock-wife-dad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसे में सिवाह के पास यू टर्न पर हरियाणा रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कोटा, राजस्थान निवासी दंपति को चोटें आई हैं। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों ही हादसों की सूचना पर पहुंची सेक्टर-29 पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
गांव रिसालु निवासी कृष्ण अपनी पत्नी अमित उर्फ मीत (28) के साथ शनिवार शाम को नई पुलिस लाइन में अपने किसी जानकार से मिलने गए थे। वहां से वे लोग बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस लाइन के पास ही पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। रविवार सुबह उपचार के दौरान महिला अमित उर्फ मीत की मौत हो गई। कृष्ण का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेक्टर 29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसके पति का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर
जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास यू-टर्न ले रही कार को दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दंपति को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कोटा राजस्थान निवासी आरके शर्मा अपनी पत्नी डॉ. कामना शर्मा के साथ स्कॉडा कार से देहरादून एक मीटिंग में भाग लेने जा रहे थे। आरके शर्मा ने बताया कि जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन के नजदीक यू टर्न लेने लगे। उन्होंने देखा कि दिल्ली की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस आ रही थी। उन्होंने सोचा कि कार को देखकर बस चालक रफ्तार कम कर लेगा, लेकिन चालक का ध्यान सामने नहीं था। उन्होंने अपनी कार जैसे ही मोड़ी, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जीटी रोड पर हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि बस ने कार को टक्कर मार दी थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है।