फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car catches fire while moving on national highway; driver escapes by jumping out

Panipat News: नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 30 Oct 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Car catches fire while moving on national highway; driver escapes by jumping out
नेशनल हाईवे पर कार में लगी आग। संवाद - फोटो : Archive
सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी पर बुधवार देर रात छाजपुर गांव बाईपास के पास चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। इंजन से धुआं उठता देख कार चालक ने समय रहते कार रोक कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

शोंधापुर निवासी कुलदीप सैनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ हरिद्वार से वापस आ रहे थे। नेशनल हाईवे सड़क पर छाजपुर बाईपास के पास अचानक कार के इंजन में धुआं उठने लगा। खतरा भांपते ही उन्होंने कार सड़क पर ही रोक दी। सभी कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed