{"_id":"689674a8368678be4004ec14","slug":"car-and-bike-going-on-wrong-side-collided-with-canter-and-truck-middle-aged-person-died-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141692-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैंटर व ट्रक से टकराई रांग साइड जा रही कार और बाइक, अधेड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैंटर व ट्रक से टकराई रांग साइड जा रही कार और बाइक, अधेड की मौत
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को क्रेन मदद से हटाते पुलिसकर्मी। संवाद
समालखा। जीटी रोड दिल्ली-पानीपत लेन पर गीता आश्रम के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में कैंटर व ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल हो गया और एक मोटरसाइकिल सवार समालखा निवासी गंगाशरण (55) की मौत हो गई। हादसा कार व मोटरसाइकिल चालक के रांग साइड में चलने के कारण हुआ। इस दौरान कार व मोटरसाइकिल कैंटर से टकरा गए और पीछे चल रहे एक ट्रक ने कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे जीटी रोड पर करीब पौने घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को सामान्य अस्पताल भिजवाया और हाइड्रा मशीन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।
जानकारी के अनुसार समालखा निवासी कार चालक गौरव शुक्रवार सुबह किसी काम के लिए जीटी रोड स्थित तारा एंक्लेव काॅलोनी की तरफ जा रहे थे। सर्विस रोड बंद होने की वजह से वे जीटी रोड पर रांग साइड से निकलने लगे। इस दौरान सामने से आ रहे एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से कार घूम गई। इससे पहले कार चालक संभल पाता पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कैंटर चालक कार को टक्कर मारकर भागने लगा तो वह सामने से आ रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से टकरा गया और मोटरसाइकिल कैंटर के अगले पहिये के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में समालखा मोटरसाइकिल सवार निवासी 55 वर्षीय गंगा शरण की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार चालक गौरव को मामूली चोट आई है। समालखा थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवा दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मोटरसाइकिल सवार को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां शुक्रवार शाम को उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
जीटी रोड पर लगा लंंबा जाम
चार वाहनों के टकराने से जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। समालखा चौकी पुलिस के साथ यातायात पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को नियंत्रित किया। हाइड्रा मशीन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जीटी रोड से हटाया। यातायात प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जहां कार व बाइक को टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक व परिचायक मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाइक सवार की हालात गंभीर है।
विज्ञापन
एनएचएआई व स्थानीय प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने शुक्रवार को जीटी रोड गीता आश्रम के सामने दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एनएचएआई व उपमंडल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। कपूर ने कहा कि अगर समय रहते सर्विस रोड से बरसाती पानी व गंदे पानी की निकासी की जाती तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने गत 18 जुलाई को एनएचएआई, सीएम विंडो, एसडीएम समालखा व नगर पालिका अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। किसी ने इसमें कोई सुनवाई नहीं की।