फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canter hit car mechanic, death

Panipat News: कार मेकेनिक को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Canter hit car mechanic, death

विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मारने से बाइक सवार कार मेकेनिक की मौके पर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मेकेनिक मायके गई अपनी पत्नी को लेने के लिए जा रहा था।
सफीदों के गांव खेड़ा कमावती निवासी बिट्टू (36) में कार और ट्रक ठीक करने का काम करता है। उसकी दो साल पहले गन्नौर के गांव दतौली निवासी ज्योति के साथ शादी हुई थी। करीब दो माह पहले पुत्र हुआ था। करीब 10 से 15 दिन पहले की उसकी पत्नी ज्योति अपने मायके रहने गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिट्टू बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी और बेटे को लेने के लिए जा रहा था । जब वह दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिस वजह से वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। बिट्टू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed