{"_id":"5812558e4f1c1b2f77bc508e","slug":"candles-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती और दीया सजावट प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती और दीया सजावट प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजेएस इंटरनेशनल स्कूल में मोमबत्ती, दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली से चौथी कक्षा के बच्चों ने मोमबत्ती तथा पांचवी से आठवीं के बच्चों ने दीया डेकोरेशन में भाग लिया। वहीं स्कूल के बच्चों द्वारा बड़ी, गन्नौर स्थित अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों को उपहार देते हुए दीवाली की शुभकामनाएं दी।
स्कूल निर्देशिका जसप्रीत कौर हंसपाल ने कहा कि बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी का त्यौहार है और इसे आतिशबाजी चलाकर प्रदूषित नहीं करना चाहिए। ये हमारा कर्तव्य है तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। बच्चों ने आकर्षक तरीके से मोमबत्ती व दीयों को सजाया। उन्होंने कलर, सितारे, स्टोन आदि से मोमबत्ती, दीयों को सजाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मोमबत्ती डेकोरशन में कक्षा पहली से वंश व अशमि, दूसरी से काफी व अक्षरा, तीसरी से योगिता, भूमि, चौथी से अनुष्का व तनिष्क ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।