फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   campaign from today, vaccines will be given

महाभियान आज से, लगाए जाएंगे टीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
campaign from today, vaccines will be given
पानीपत। जिले में मंगलवार को 15 केंद्रों पर 4097 लोगों को टीकाकरण किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि बुधवार को जिले में 20 से केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। जिले में अब 2.32 लाख लाभार्थियों को पहली डोज लगना बाकी है। ऐसे में त्योहार तक बचे हुए लाभार्थियों को कवर करने के लिए कई दिन महाअभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सितंबर में अब तक 3.34 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिले में अब तक 76.14 प्रतिशत लाभार्थियों को पहली डोज लगी है। 23.86 प्रतिशत लाभार्थियों को पहली डोज लगनी बाकी है। जिले में अब तक 7 लाख 40 हजार 899 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 2.9 लाख लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

आज यहां लगेंगे कैंप-
सिविल अस्पताल : कोविशील्ड और को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी।
अशोक नगर : बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारे में लगाए जाएंगे टीके।
देवी मंदिर : देवी मंदिर में लगाए जाएंगे टीके।
कच्चा कैंप : गुरुद्वारा हरिसिंह कॉलोनी में लगेंगे टीके।
राजनगर : जांगड़ा धर्मशाला में लगाए जाएंगे टीके।
बरसत रोड : कृपाल आश्रम में लगाया जाएगा कैंप।
सेक्टर-12 : सति साईं सेवा दल कार्यालय में लगाया जाएगा कैंप।
वधावाराम कॉलोनी : सुमित्रा पब्लिक स्कूल में लगेंगे टीके।
छोटूराम चौक : स्वास्तिक पब्लिक स्कूल में लगेगा कैंप।
सेक्टर-25 : अर्बन हेल्थ सेंटर कोविशील्ड और को-वैक्सीन की दूसरी डोज।
एक बार फिर से कंटेनमेंट जोन के आदेश
पानीपत। हरियाणा महामारी रोग कोविड-19 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक बार फिर से उपायुक्त पानीपत ने जिले में कंटेनमेेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। आदेशानुसार सेक्टर- 11, एचएसवीपी, फेस-1 में अनिल गोयल (मकान नंबर 317) व गांव राजापुर में अशोक पुत्र रामलाल के मकान को कोरोना वायरस के केस पॉजिटिव मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed