फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Campaign against encroachment from GT Road to Salarganj Gate

Panipat News: जीटी रोड से सलारगंज गेट तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:53 AM IST
विज्ञापन
Campaign against encroachment from GT Road to Salarganj Gate
फोटो: 6
विज्ञापन

जीटी रोड से सलारगंज गेट तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
- नगर निगम की टीम ने 200 दुकानदारों को चेताया, 20 दुकानदारों के सामान जब्त
पहले कार्रवाई और चेतावनी को दरकिनार कर दोबारा कई सड़कों पर सजीं दुकानें
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने एकबार फिर से स्काई लार्क के साथ वाले ऑटो मार्केट रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। ये अभियान जीटी रोड से लेकर ड्रेन नंबर एक पुलिया से होते हुए सलारगंज गेट तक चलाया। दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक निगम टीम ने करीब 200 दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उनका रोड पर रखा सामान अंदर रखवाया। इसके अलावा करीब 20 दुकानदारों के सामान को जब्त किया, जिसे हाली पार्क में रखवाया गया है। निगम अधिकरियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दोबारा से अतिक्रमण मिला तो सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले वीरवार को निगम टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसमें कई गाड़ियों को उठवाया गया था। कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया था, लेकिन अगले दिन ही स्थानीय दुकानदारों ने निगम कार्रवाई को दरकिनार कर रोड पर फिर अतिक्रमण कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को निगम टीम ने सनौली रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अगले दिन वहां के दुकानदारों ने भी दोबारा अतिक्रमण कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से आधे रोड पर दुकानदारों का कब्जा हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। इस कार्रवाई में निगम टीम में एनके साहनी और सफाई शाखा से एसआई रिंकू शर्मा सहित 12 कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed